Explore

Search

October 19, 2026 11:45 pm

मोदी की सभा को लेकर अमर ने ली बिलासपुर विधानसभा की बैठक

बिलासपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मार्च को प्रस्तावित बिलासपुर प्रवास कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है प्रधानमंत्री बिलासपुर में रेलवे,एनटीपीसी एवं राज्य सरकार के विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग सहित पूरे प्रदेश भर से लगभग 2 लाख लोगों की जुटने का अनुमान है खास कर बिलासपुर जिले से एक लाख लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है अतः जिले में विधानसभा स्तर पर विधायकों और प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप कर जिम्मेदारी दे दी गई है इसी तारतम्य में आज जिला भाजपा कार्यालय में विधायक अमर अग्रवाल ने विधानसभा बिलासपुर की बैठक बुलाई जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और पार्षदों को बुला कर वार्डवार दायित्व सौंपे गए सभा स्थल पर लोगों को ले जाने के लिए साधनों की व्यवस्थापन एवं उनके लिए समुचित सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहीं गई ।

अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के गाइड लाइन का परिपालन करते हुए प्रशासन ने जिस तरह की व्यवस्था बनाई है उसके साथ तालमेल बिठाकर हमें कार्य करना है सभा स्थल में एंट्री और एक्जिट पॉइंट को ध्यान में रखे जिससे लोगों को असुविधा ना हो बढ़ती गर्मी के मद्देनजर पंडाल में जिला प्रशासन द्वारा पानी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता कराई जाएगी ।

लोगों को ले जाने के लिए बस एवं चार पहिया वाहन की व्यवस्था की गई है बड़े ही जिम्मेदारी के साथ वाहनों को सही समय और गंतव्य तक पहुंचाने में सजगता बरतें इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर वाणी राव, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस श्रीनिवास राव, उमेश यादव, रमेश लालवानी, मुर्तुजा वनक,

शेखर पाल, राजेश मिश्रा, मनीश शुक्ला, अरविंद बोलर, संजय गुप्ता, कृश्णा रजक, निम्मा जीवनानी, संदीप दास, जुगल अग्रवाल, सुशील श्रीवास्तव, विजय सिंह, किशोर यादव, दुर्गेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, बल्लू हरियाणी, योगेश बोले, नवीन मसीह, वल्लभ राव, जी रवि कुमार, दीपक साहू, स्नेहलता शर्मा, संध्या चौधरी, विवेक ताम्रकार, महर्शि बाजपेयी, मोनू रजक, संध्या सिंह, किरण सिंह, मीना गोस्वामी, नीतिन छाबड़ा, केतन सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS