Explore

Search

July 1, 2025 3:45 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

पुलिस-नक्सली मुठभेड़: बीजापुर में 26, कांकेर में 4 नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दोनों जिलों में जारी मुठभेड़ों में अब तक कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

बीजापुर में 26 नक्सली ढेर

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी विरोधी अभियान के तहत संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। यह अभियान गुरुवार सुबह से जारी है। सुबह 7 बजे से दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ में अब तक 26 नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं।

हालांकि, इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है, जिससे सुरक्षाबलों को भी नुकसान हुआ है।

कांकेर में चार नक्सली ढेर

कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। इस दौरान गुरुवार सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम की माओवादियों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों को मार गिराया गया।

सुरक्षाबलों ने मारे गए चारों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक हथियार और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

अभियान अब भी जारी

बीजापुर और कांकेर दोनों ही स्थानों पर अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बल इलाके में पूरी तरह सतर्क हैं और माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखे हुए हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS