Explore

Search

December 9, 2025 2:09 am

अमर पारवानी ने चेम्बर चुनाव से लिया नाम वापस, व्यापारिक समाज के प्रति सेवा का संकल्प दोहराया

रायपुर, 11 मार्च 2025: जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने आगामी चेम्बर चुनाव में अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय व्यापारी समाज के हित, संगठन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है।

अमर पारवानी ने कहा, “व्यापारी समाज की सेवा

और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मेरा संकल्प अटूट रहेगा। जय व्यापार पैनल को व्यापारियों का जो अपार समर्थन और विश्वास मिला है, वह हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें विश्वास है कि यह समर्थन हमेशा बना रहेगा।”

उन्होंने जय व्यापार पैनल और समस्त व्यापारी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय व्यापारी समुदाय के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नया संकल्प है, न कि कोई अंत। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह आगे भी व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

जय व्यापार पैनल ने भी व्यापारिक समाज को आश्वस्त किया कि उनका संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा और उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS