Explore

Search

October 25, 2025 2:57 pm

केन्द्रीय बजट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की बुद्धिजीवियों से परिचर्चा

बिलासपुर: केन्द्रीय बजट 2025 पर परिचर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का आज बिलासपुर नगर आगमन हुआ। उन्होंने शहर के बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और अन्य गणमान्य नागरिकों से भेंट कर भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की विशेषताओं और उपलब्धियों पर चर्चा की।

होटल ग्रैंड अंबा में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में प्रेम शुक्ला ने बताया कि यह बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 से अब तक “इंडिया फर्स्ट” की अवधारणा के साथ देश को प्रगति की ओर अग्रसर किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं में समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में देश की 80% आबादी तक राशन पहुंचाने की ऐतिहासिक पहल की गई है।

श्री शुक्ला ने बताया कि इस बजट में मध्यम वर्ग को भी राहत दी गई है, जिसमें आयकर की सीमा को 12.50 लाख तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, गरीबों, वंचितों, किसानों और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा और आवास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के हवाले से कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 28% लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और क्रय शक्ति बढ़ी है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जब देश की बागडोर अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाथों में थी, तब वैश्विक स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था को ‘फ्रेजाइल फाइव’ में रखा गया था। लेकिन अब मोदी सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) का प्रावधान कर अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख अमित चिमनानी, पूर्व सांसद लखन साहू, पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, दीपक सिंह, अरुण सिंह चौहान, गुलशन ऋषि,

जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा सहित कई व्यापारी, वकील, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, साहित्यकार और अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS