Explore

Search

July 1, 2025 3:26 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

वैवाहिक कार्यक्रम में सामूहिक भोज के बाद हुआ हादसा,जिला प्रशासन ने तुरंत लिया संज्ञान में,मौके पर पहुँचे कलेक्टर एसपी


बिलासपुर। ग्राम लोफंदी, थाना कोनी तहसील बिलासपुर में 7 व्यक्तियों की मौत होने की प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई, जिस पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए जाँच के लिए कलेक्टर अवनीश शरण एसपी रजनेश सिंह तत्काल पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँचे ।टीम में पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम एवं स्वास्थ विभाग की टीम शामिल थी।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

कलेक्टर अवनीश शरण एसपी रजनेश सिंह मौके
पर उपस्थित ग्रामीणों से प्रारंभिक पूछताछ की जिसमे जहरीली शराब से मौत की वजह सामने नहीं आई ।इस दौरान जांच-पड़ताल के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम लोफंदी के रहवासी श्रवण देवांगन के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम 3 फरवरी से 6 फरवरी के बीच आयोजित हुआ। जिसमें ग्राम के ग्रामीणों को सामूहिक भोज में आमंत्रित किया गया था।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

ग्रामीणों से पूछताछ में यह भी पता चला कि पिछले 4-5 दिनों में गांव के कुछ ग्रामीणों की मृत्यु हुई है, एवं कुछ व्यक्ति इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती हैं। इस संबंध में ग्रामीणों से विस्तार से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा 6 फरवरी को नदी से मछली पकड़कर नदी के किनारे मछली पकाकर खाए थे। मृतक ग्रामीणों के मृत्यु पूर्व लक्षण पूछे जाने पर ग्रामीणों द्वारा पेट दर्द, उल्टी, चक्कर आना, सुस्ती आदि बताया गया। ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि मृतक ग्रामीणों में से एक ग्रामीण की मौत सर्पदंश से हुई है। मृतकों में से कुछ ग्रामीणों का पहले से बीमार होना भी बताया गया। जांच-पड़ताल में जिला प्रशासन की टीम द्वारा यह पाया गया कि 5 फरवरी 2025 को देवप्रसाद पटेल एवं शत्रुहन देवांगन की मृत्यु हुई थी। मृतक देव प्रसाद पटेल की मृत्यु का मर्ग क्रमांक 07/2025 कोनी थाने में कायम किया गया था जिसके पंचनामा एवं पुत्र के कथन में मौत का कारण सर्पदंश बताया है।


7 एवं 8 फरवरी 2025 को 5 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। जिनके नाम रामूराम सुनहले, कोमल लहरे, कन्हैया पटेल,बलदेव पटेल एवं कुन्नू देवांगन है। बलदेव पटेल की मृत्यु श्रीराम केयर हास्पिटल में हुई एवं उनकी मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कार्डियो एवं रेस्पिरेटरी अरेस्ट को कारण बताया है।
8 फरवरी तक ग्राम लोफंदी में एक मृतक को छोड़कर बाकी मृतकों का अंतिम संस्कार ग्रामीणों द्वारा स्वयं करा दिया गया था, जिसकी सूचना प्रशासन व अन्य किसी विभाग को भी नहीं दी गई। मौके पर जिला प्रशासन की टीम ने मृतक रामूराम सुनहले पिता बबईराम का शव बरामद किया एवं पोस्ट मार्टम के लिए तत्काल सिम्स भेजा। सिम्स से प्राप्त पीएम रिपोर्ट में ’मृत्यु का कोई विशेष कारण अभी नहीं बताया जा सकता है, बिसरा, हिस्टो पैथोलॉजी एवं ब्लड एनालिसिस रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण का निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

पूरे ग्राम में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, मितानिनों एवं नगर निगम की एमएमयू यूनिट द्वारा विशेष स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया है। जिसमें उनके द्वारा डोर टू डोर सघन अभियान चलाकर जांच की जा रही है।
मृतक ग्रामीणों के नाम
1.कन्हैयालाल पटेल पिता चैतराम पटेल उम्र 60 वर्ष
2.शत्रुहन देवांगन पिता महेत्तर देवांगन उम्र 40 वर्ष

3.बलदेव पटेल पिता छेदीलाल पटेल उम्र 52 वर्ष
4.कोमल प्रसाद लहरे पिता गया राम लहरे उम्र 56 वर्ष।
5 रामूराम सुनहले पिता बबईस सुनहले उम्र 59 वर्ष।
6.कुन्नू देवांगन (नान्हु) पिता बाबा देवांगन उम्र 35 वर्ष।

7.देव कुमार पटेल पिता चैतराम पटेल उम्र 45 वर्ष।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS