Explore

Search

November 5, 2026 11:48 pm

भाजपा के महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी की जाति का मामला, बसपा प्रत्याशी ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

बिलासपुर। भाजपा की बिलासपुर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी की ओबीसी जाति का मामला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहुंच गय है । बसपा के मेयर प्रत्याशी आकाश मौर्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर शीघ्र सुनवाई की मांग की है। याचिकाकर्ता ने आरओ पर आरोप लगाया है कि नामांकन पत्रों की जांच के दिन पूजा विधानी के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र सहित सौंपे गए दस्तोवेजों की कापी मांगी थी।

आरओ ने दस्तावेजों की कापी देने से इंकार कर दिया। निर्वाचन अधिकारी का यह आचरण समझ से परे है। ऐसा कर उन्होंने आयोग के निश्पक्ष चुनाव कराने की मंशा पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
बता दें कि स्क्रूटनी के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक ने अपने अधिवक्ता के जरिए आरओ के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS