Explore

Search

August 25, 2026 1:54 am

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. सुनंदा मरावी सम्मानित, जागरूकता फिल्मों के प्रयासों की सराहना

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल ने साइंस कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. सुनंदा मरावी को फिल्म निर्माण, अभिनय और निर्देशन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक विषयों पर रचनात्मक माध्यमों से जागरूकता फैलाने के प्रयास सराहनीय हैं और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मरावी ने कहा कि यह सम्मान उनके कार्यों के परिमार्जन और परिष्करण में निश्चित रूप से मार्ग प्रशस्त करेगा तथा उन्हें आगे भी सामाजिक विषयों पर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर आर्यन फिल्म्स के निर्देशक रामानंद तिवारी ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आर्यन तिवारी सामाजिक जागरूकता के विषयों पर कई शॉर्ट मूवी बना चुके हैं और यह अभियान लगातार जारी है, जिसके माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS