Explore

Search

March 14, 2026 5:33 pm

एसएसपी की सड़क सुरक्षा का संदेश देती शॉर्ट फ़िल्म ‘सुरक्षा-अपनी भी… और दूसरों की भी’ सोशल मीडिया पर चर्चा में

छत्तीसगढ़।सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आर्यन फ़िल्म्स के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फ़िल्म ‘सुरक्षा – अपनी भी… और दूसरों की भी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोर रही है। यह लघु फ़िल्म सड़क पर होने वाली छोटी-छोटी लापरवाहियों के खतरनाक परिणामों को दिखाते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देती है।

विशेष बात यह है कि बिलासपुर जिले के डीआईजी एवं एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह भी इस फ़िल्म में संदेश देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षा केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे तो कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

फिल्म के माध्यम से यह बताया गया है कि सड़क पर हमारी एक छोटी-सी गलती किसी की जान के लिए खतरा बन सकती है। इसी संदेश के साथ फिल्म लोगों से अपील करती है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

आर्यन फिल्म्स के इस जागरूकता अभियान को प्रशासनिक अधिकारियों का भी समर्थन मिला है। कमिश्नर रायपुर आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला बिलासपुर जिले के कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल, एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह तथा एएसपी ट्रैफिक राम गोपाल करियारे ने इस पहल को सराहनीय बताया है। वहीं लोकेशन पार्टनर के रूप में डॉ. एल.सी. मढ़ारिया के आशीर्वाद आई हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा।

फिल्म में कृष्णी तिवारी, नरेंद्र सिंह चंदेल, विवेक चंद्रा, खुशी देवांगन और महेंद्र सूर्यवंशी ने अभिनय किया है जबकि जितेंद्र सिदार ने डीओपी और एडिटिंग का जिम्मा संभाला है। फिल्म का निर्देशन रामानंद तिवारी ने किया है।

निर्माता रामानंद तिवारी का कहना है कि इस शॉर्ट फ़िल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। फिल्म के माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि वे संकल्प लें नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें और अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS