बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस एवं चेतना मित्र आर्यन फिल्म्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सुपर दीदी” कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिला कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एनजीओ से जुड़ी महिलाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री रामलाल बरेठ उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए मंच पर बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, मुख्य वक्ता श्रीमती अंशिका जैन विशेष शाखा एसपी श्रीमती दीपमाला कश्यप, एएसपी श्रीमती मधुलिका, एएसपी श्रीमती रश्मित कौर, एएसपी ट्रैफ़िक राम गोपाल करियारे, ए.पी. रेड्डी, श्री देवानंद यादव, महेंद्र सूर्यवंशी तथा आर्यन तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। अतिथियों ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।कार्यक्रम में सभी सम्मानित महिलाओं को “सुपर दीदी” के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रधान संपादक


