Explore

Search

February 28, 2026 9:16 am

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित, बैंक कर्मी समेत ससुराल वालों पर मामला दर्ज

बिलासपुर। दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

सरकंडा निवासी दिप्ती कश्यप की शादी फरवरी 2023 में सीपत क्षेत्र के बिटकुला निवासी दिव्यानंद पाटनवार से हुई थी। दिप्ती ने बताया कि उसका पति एक निजी बैंक में कार्यरत है। शादी के बाद वह अपने पति के साथ सरकंडा स्थित मकान में रहने लगी। कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज में बुलेट की जगह कार लाने की मांग करने लगे। इस बात पर दिप्ती के मायके वालों ने समय के साथ स्थिति ठीक होने का आश्वासन देकर उसे समझाया।

इसी दौरान, दिप्ती को पता चला कि उसके पति के अन्य महिलाओं के साथ संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया और ससुर प्रधान पाठक रघुवीर पाटनवार व देवर विद्यानंद पाटनवार से शिकायत की, तो उन्होंने उलटा अपने बेटे का पक्ष लेकर दिप्ती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

मई 2024 में, दिप्ती डीएलएड की परीक्षा देने के लिए अपने मायके आई। इसके बाद जब उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष से उसे वापस ले जाने की बात की, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। समाज के लोगों द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी ससुराल पक्ष पर कोई असर नहीं हुआ।

आखिरकार, दिप्ती ने सरकंडा थाने में पति, ससुर और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS