Explore

Search

July 8, 2025 1:57 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

जमीन विवाद पर टंगिया से हमला, किसान गंभीर

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में जमीन विवाद पर ग्रामीण ने किसान पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को सिम्स में भर्ती कराया है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। हमलावर गांव से भाग निकला है। पुलिस उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।

घायल किसान

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में रहने वाले रामपाल तिलकराज(45) किसान हैं। गांव में रहने वाले प्रफुल्ल शर्मा से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बाद को लेकर शनिवार की दोपहर भी दोनों के बीच विवाद हो गया। तभी प्रफुल्ल ने अपने पास रखे टंगिया से रामपाल पर हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान होकर रामपाल वहीं पर गिर गए। इधर टंगिया से वार कर प्रफुल्ल भाग निकला। स्वजन ने गंभीर रूप से घायल रामपाल को सिम्स में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ की है। इसके बाद हमलावर की तलाश की जा रही है। हमलावर अपने घर से फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS