Explore

Search

October 15, 2025 12:48 am

*छ्ग भाजपा सरकार के एक साल – छत्तीसगढ़ बदहाल,छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस बेरोजगार, दलित, महिला, आदिवासी भाईयों का आवाज बनेंगी- उदय भानु चीब*

बिलासपुर 24.12.2024- बिलासपुर प्रवास के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एक साल की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार वायदे पूरे नहीं कर रही है। बेरोजगारी बढ़ी है, करप्शन बढ़ा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है, दलित महिला और आदिवासी वर्ग पर अत्याचार के घटनाएं बढ़ी है, भाजपा सरकार की एक साल छत्तीसगढ़ बदहाल। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बिलासपुर के युवाओं ने पुलिस भर्ती को लेकर जो जानकारी दी है वह सरकार के कार्य करने की दशा बताती है। नाप-जोख में उंचाई बढ़ा देना, उची कूद लम्बी कूद और दौढ़ में भ्रष्टाचार करके नम्बर बढ़ाये जा रहे है। भाजपा के नेता भर्तियों का ठेका लेकर सिस्टम को हाईजेक कर रहे है, युवा निराश है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अराजकता का महौल है, भाजपा झूठ बोलकर, भ्रम फैलाकर सरकार में तो आ गई है लेकिन सरकार चलाने में पूरी तरह असफल है। पूववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने से भी युवाओ, छात्रो, गरीबो एवं किसानों में आक्रोस व्याप्त है। 23 दिसम्बर को मुख्यमंत्री निवास के घेराव के दौरान युवाओं का आक्रोश दिखा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संसद में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता अंबेडकर जी का अपमान करने की निंदा करते हुए कहा कि अमित शाह के जुबान पर सच्चाई सामने आ गई। कांग्रेस बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस राहुल गांधी,मर्लिका अर्जुन खड़गे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पूरे देश में जिला स्तर तक सड़क पर इस लड़ाई को लड़ेगी। अमित शाह को और भाजपा को बाबा साहब और देश से माफी मांगनी चाहिये।
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कश्मीर पर पुझे गये प्रश्न के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने इंडिया गंठबंधन को जीत दिला दी है लेकिन वहा कि जनता और अधिकारी यह समझ नहीं पा रहे है कि सरकार को एल.जी. साहब चलायेंगे या जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री। भाजपा ने 10 सालो से जम्मू कश्मीर को प्रयोगशाला बना रखा है। जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस करना चाहिए। धारा 370 को लेकर पुछे गये प्रश्न के जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 370 भाजपा का चुनावी एजेंडा है आज भी 370 कश्मीर सहित देश के कई अन्य राज्यों में भी लागु है। 370 कश्मीर के युवाओं को और नागरिकों को उनका हक प्रदान करता है। भाजपा इस नारे को हर चुनाव में भावनात्मक उपयोग करती है, अन्य मुद्दो पर भी उन्होने मिडिया से बातचीत की। संविधान एवं लोकतंत्र की बचाने की लड़ाई में युवा कांग्रेस की पूरे देश में सक्रिय भूमिका रहेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, राष्ट्रीय सचिव कोको पाणी, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, प्रदेश पदाधिकारी आदिल खैरानी, मोनू अवस्थी, जसमीत शर्मा, गोपाल दुबे, जिला अध्यक्ष राजू यादव, शहर अध्यक्ष असलम शेरू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS