Explore

Search

October 11, 2026 5:26 am

बिलासपुर पुलिस का चेतना अभियान के तहत चेतना साँग्स और वीडियो के माध्यम से बच्चो और पालको को नशे के प्रति किया गया जागरूक

एपेक्स स्कूल कोटा में बच्चों को नशे के प्रति किया जागरूक

बिलासपुर।बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना जनजागरूकता अभियान के तहत सुरक्षित बिलासपुर, अतुलनीय बिलासपुर की टैग लाइन के साथ यातायात, महिला एवं बालक संबंधी अपराध, सायबर सुरक्षा तथा चौथे चरण में एपेक्स स्कूल, कोटा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं उनके साथ कोटा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और समझाया कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को नष्ट करता है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को भी नशा विरोधी संदेश दें और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान दें। पुलिस विभाग के इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना और उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना है।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने भी नशे के खिलाफ इस पहल की सराहना की और कहा कि वे छात्रों को इसके प्रति जागरूक करते रहेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS