Explore

Search

February 25, 2026 12:58 am

संकल्प, समावेशी विकास और सुशासन की मजबूत नींव वाला बजट : भाजपा एवं भाजयुमो नेताओं की संयुक्त प्रतिक्रिया

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ के बजट को भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने संकल्प आधारित, समावेशी विकास और सुशासन से समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला रखने वाला बताया है।

भाजपा के पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह बजट मोदी की गारंटी और विकसित भारत–2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति एवं आदिवासी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम है।बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, निवेश प्रोत्साहन, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय एवं लाइवलीहुड पॉलिसी को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश को विकास की नई गति मिलेगी।युवाओं के लिए उड़ान, शिखर और मंज़िल जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहायता की घोषणा को भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

बजट में प्रमुख विभागीय प्रावधानों में स्कूल शिक्षा के लिए 22,360 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास 16,560 करोड़, कृषि विकास 13,000 करोड़, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति 12,820 करोड़, लोक निर्माण विभाग 9,450 करोड़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के लिए 3,800 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य समग्र विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया गया है।

मनीष अग्रवाल ने कहा वर्ष 2026–27 के बजट में कई नई योजनाएं भी प्रारंभ की जा रही हैं। विकसित भारत की राम जी योजना के लिए 4,000 करोड़, नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के तहत 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री दूरगामी सड़क संपर्क योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसी नई योजनाएं प्रदेशवासियों को सीधा लाभ देंगी।

बस्तर एवं सरगुजा अंचल में पर्यटन को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट विकास, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में सीजीआईटी स्थापना की घोषणा को क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। महिलाओं के नाम पर मकान अथवा भूमि क्रय करने पर 50 प्रतिशत पंजीयन शुल्क में छूट तथा 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को नानी दुर्गावती योजना के अंतर्गत 1.50 लाख की सहायता को सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया गया।

महर्षि बाजपेयी ने विशेष रूप से कहा कि बजट में बिलासपुर को भी वायु योजना के तहत एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, छत्तीसगढ़ आईटी, नए फोरलेन फ्लाईओवर एवं एजुकेशन हब जैसी सौगातें मिली हैं, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

रोशन सिंह ने कहा कि यह बजट सर्वहारा समाज, मध्यम वर्ग और आम जनता को केंद्र में रखकर बनाया गया है और छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS