Explore

Search

October 20, 2026 12:44 pm

कांग्रेस की न्याय यात्रा के बाद बसपा की स्वाभिमान यात्रा शुरु,समापन 9 अक्टूबर को रायपुर मे होगा ,मायावती आ रहीं

  • विलासपुर। पिछले 10 साल से छत्तीसगढ़ के राजनैतिक परिदृश्य से लगभग् गायब हो चुके बहुजन समाज पार्टी प्रदेश मे फिर से उठने की कोशिश कर रही है । प्रदेश मे कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ने की बात् कहते हुए कांग्रेस द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई है जो खासकर अजा बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रो मे जा रही है और वहां बलौदाबाजार की घटना मे बेकसूर अजा के लोगो को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है । कवर्धा के लोहारा डीह की घटना ,साहु समाज के तीन लोगो की मौत ,पुलिस द्वारा गांव की महिलाओ और युवकों की बेरहमी से पिटाई की बात को जोर शोर से उठाया. जा रहा है ।इसका लाभ कांग्रेस को कितना मिल पायेगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन कांग्रेस की ही तर्ज पर बहुजन समाज पार्टी भी महा.रैली निकालने  जा रही है जिसका समापन रायपुर मे होगा ।समापन मे बसपा प्रमुख सुश्री मायावती और उनके भतीजे भी शामिल होंगे । बसपा नेताओं का कहना है कि  प्रदेश में sc, st, obs की दशा और दिशा काफी दयनीय है। वर्तमान   में साहू समाज के लोगो को   पुलिस थाने में इतना मारा गया कि उनकी मृत्यु हो गई ऐसे कई सारे मुद्दे है जो हमारे हक की बात को सदन में नहीं रखा जाता  हैं वो काम हम महा रैली के माध्यम से कर रहे हैं। महा रैली का रायपुर में  समापन  होगा जिसमे बहन कुमारी मायावती  पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा के भतीजा एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद,  रामजी गौतम राज्य सभा सांसद मुख्य अतिथि होंगे।  यह कार्यक्रम एससी एसटी ओबीसी के हित के लिए है ।  **  देखिये बसपा के स्वाभिमान महा रैली का पुरा कार्यक्रम**

 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS