Explore

Search

February 17, 2026 11:16 am

कलेक्टोरेट परिसर में समूह की दीदियों ने सजाया पंडाल, तिरंगा की बिक्री से एक ही दिन में किया 30 हजार का कारोबार

*कलेक्टर अवनीश शरण ने भी दीदियों से खरीदा तिरंगा*

*सभी से की हर घर तिरंगा लहराने की अपील*

*हर घर तिरंगा हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ*

बिलासपुर/12/अगस्त/2024/ प्रधानमन्त्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में अभियान को सफल बनाने में सभी विभाग जुटे हैं। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वंत्रता सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं,

इसी कड़ी में कलेक्टोरेट परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में सबसे पहले हस्ताक्षर कर कलेक्टर ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर उनसे तिरंगा ध्वज भी खरीदा।

स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा कलेक्टरेट परिसर में लगाए गए स्टॉल का कलेक्टर अवनीश शरण ने निरीक्षण किया और दीदियों से बिक्री के विषय में जानकारी ली। श्री अवनीश शरण ने दीदियों से ध्वज भी खरीदा। इस मौके पर उन्होंने हर घर तिरंगा के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। कलेक्टर ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कलेक्टरेट परिसर में स्टॉल लगा रही स्व सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि उनके समूह द्वारा धान से बनी राखी और तिरंगा ध्वज का स्टॉल के जरिए बिक्री की जा रही है, जिसके प्रति लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है और कलेक्टरेट आने वाले लोग धान से बनी राखी काफी पसंद कर रहे हैं और तिरंगा ध्वज खरीदने बड़ी संख्या में लोग पंहुचे। उन्होंने बताया कि अब तक 500 के लगभग राखियां बनाई गई हैं, जिनमें 100 से अधिक बेची जा चुकी है।आज कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए स्टॉल से उनका अच्छा कारोबार हुआ और उन्होंने 1500 तिरंगा बेचकर लगभग 28000 का कारोबार किया साथ ही राखी बेचकर भी अच्छी कमाई हुई।
उल्लेखनीय है कि बिहान योजना के माध्यम से जिले की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रही हैं और विभिन्न आजीविका स्त्रोतों से अपनी आय बढ़ा रही हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS