Explore

Search

November 24, 2026 7:14 pm

बिक्री के मैदान में बिलासपुर पुलिस का डंका, एमपी-सीजी में पुलिस पेट्रोल पंप बना नंबर-1

“एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में मिली बड़ी कामयाबी, उत्कृष्ट प्रबंधन और टीमवर्क के दम पर हासिल किया प्रदेशों में शीर्ष स्थान,बिक्री में नंबर-1, प्रबंधन में मिसाल -बिलासपुर पुलिस की एक और बड़ी उपलब्धि”

CBN36 बिलासपुर। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन और व्यावसायिक संचालन में भी बिलासपुर पुलिस ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित पुलिस पेट्रोल पंप ने पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री के मामले में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल बिलासपुर पुलिस के लिए गौरव का विषय है, बल्कि विभाग की कार्यक्षमता, अनुशासन और कुशल प्रबंधन का भी प्रमाण है।

इस शानदार सफलता के पीछे बेहतर कार्ययोजना, प्रभावी प्रबंधन, उपभोक्ताओं के प्रति सेवा भाव और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूरी टीम ने आपसी समन्वय, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए बिक्री एवं संचालन के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बढ़ाया टीम का उत्साह

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर आईपीएस रजनेश सिंह ने पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और संबंधित टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस सफलता को सामूहिक मेहनत, बेहतर कार्यप्रणाली और समर्पण का परिणाम बताया। यह उपलब्धि टीम के प्रत्येक सदस्य के योगदान को रेखांकित करती है।

बिलासपुर पुलिस की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि मजबूत नेतृत्व, बेहतर प्रबंधन और टीम भावना के साथ किसी भी कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। पुलिस पेट्रोल पंप ने अपनी उपलब्धि से बिलासपुर पुलिस की प्रतिष्ठा को एक नई पहचान दी है।

इस सफलता ने कर्मचारियों में नया उत्साह और ऊर्जा भरने के साथ भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का मार्ग भी प्रशस्त किया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS