Cbn36 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन में नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। जनदर्शन के माध्यम से आम लोगों को अपनी शिकायतें और मांगें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
रवि शुक्ला
प्रधान संपादक