CBN36 नई दिल्ली,रायपुर। छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। संसद भवन के इस विशेष अवसर पर उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक से हुई उनकी भेंट चर्चा का विषय रही।

प्रशंसा पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी उनकी भेंट हुई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया।
सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात
संसद भवन प्रवास के दौरान प्रशंसा पांडे ने विपक्ष के प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भेंट की। अलग-अलग राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से हुई इन मुलाकातों ने उनके संसद भवन दौरे को खास बना दिया।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की युवा भागीदारी

संसद भवन में प्रशंसा पांडे की उपस्थिति छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं की राष्ट्रीय मंच पर बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करती है। प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने देश के प्रमुख राजनीतिक नेतृत्व के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उनका यह दौरा छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देता है कि राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर प्रदेश की युवा प्रतिभाएं अपनी पहचान बना रही हैं और सार्वजनिक जीवन में सहभागिता के नए अवसर तलाश रही हैं।
प्रधान संपादक




