Explore

Search

September 24, 2026 9:15 pm

विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय क्षितिज शिविर संपन्न

स्काउटर्स-गाइडर्स सम्मेलन में व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन और संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

CBN36 बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, बिलासपुर जिला एसोसिएशन के तत्वावधान में स्काउटर्स एवं गाइडर्स के लिए तीन दिवसीय ‘क्षितिज शिविर’ का आयोजन विशाखापत्तनम में किया गया। 19 से 21 सितंबर तक आयोजित शिविर में बिलासपुर जिला एसोसिएशन के विभिन्न ग्रुपों से 28 स्काउटर्स, गाइडर्स एवं स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की।

शिविर का उद्देश्य बिलासपुर जिले में स्काउटिंग एवं गाइडिंग की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना तथा पदाधिकारियों और लीडर्स की कार्यक्षमता एवं कौशल का विकास करना रहा। इस दौरान स्काउटिंग एवं गाइडिंग के मूल सिद्धांतों, संगठन की आगामी योजनाओं, व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन और संगठन के सुचारू संचालन सहित विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए।

शिविर में प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। सत्रों में जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, टीम भावना को मजबूत करने तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

तीन दिवसीय ‘क्षितिज शिविर’ से स्काउटर्स एवं गाइडर्स में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच का संचार हुआ। शिविर के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण और अनुभवों को भविष्य में स्काउटिंग एवं गाइडिंग की गतिविधियों को नई दिशा देने और संगठन को मजबूत बनाने में उपयोगी बताया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुक्त (स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर अनुराग कुमार सिंह तथा जिला आयुक्त (गाइड) नेहा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर को सफल बनाने में डीओसी (स्काउट) दिनेश कुमार यादव, डीओसी (गाइड) सुजाता सिंह और जिला सचिव संजय मेश्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS