मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से डीएमएफ मद से मिली प्रशासनिक स्वीकृति
CBN36 रायपुर, 25 अगस्त 2026। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से शहर की 13 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए 17.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन ने इन कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है।
स्वीकृत कार्यों में सोनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास तक सड़क के लिए 1.99 करोड़ रुपये, रिश्दा चौक से गायत्री मंदिर मुख्य मार्ग (जीटी रोड) के लिए 1.80 करोड़ रुपये तथा इमली डुग्गू बस्ती से खदान रोड तक सीसी रोड एवं डिवाइडर निर्माण सहित डामरीकरण के लिए 1.74 करोड़ रुपये शामिल हैं।
इसी तरह पोड़ीबहार चर्च से लकी बिग बास्केट मोड़ तक 1.65 करोड़, डीडीएम रोड से लालू राम कॉलोनी होते हुए बस स्टैंड तक 1.64 करोड़, सरदार पटेल नगर आवासीय क्षेत्र के लिए 1.50 करोड़, सरदार पटेल नगर व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 1.45 करोड़ तथा प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपटमुड़ा डीपरा बस्ती तक सड़क के लिए 1.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
लालघाट बालको चेक पोस्ट से रिश्दा चौक (बीटी रोड) तक डामरीकरण के लिए 1.20 करोड़ रुपये, सुभाष चौक से सब-स्टेशन तक 97.80 लाख रुपये, सोनालिया ब्रिज नहर से सीतामणि मुख्य मार्ग तक 87.75 लाख रुपये तथा कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक 66.18 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। नेहरू नगर वार्ड-24 और शारदा विहार से टीपी नगर फाटक तक सड़क डामरीकरण के लिए क्रमशः 55 लाख और 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
छह प्रमुख मार्गों की टेंडर प्रक्रिया पूरी
मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि शहर के अन्य छह प्रमुख मार्गों के लिए पूर्व में स्वीकृत 7.12 करोड़ रुपये के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इनमें जैन चौक से घंटाघर चौक, घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक, सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड और पुराने बस स्टैंड अंडरब्रिज रोड जैसे व्यस्त मार्ग शामिल हैं।
मानसून समाप्त होते ही इन सड़कों पर डामरीकरण का काम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों, उपनगरीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक सड़कों के डामरीकरण के लिए भी डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत की जा रही है। कुछ अन्य सड़कों के लिए भी आगामी दिनों में राशि प्राप्त होने की उम्मीद है। मानसून के बाद सभी स्वीकृत कार्यों को गति से पूरा कराया जाएगा।
प्रधान संपादक




