Explore

Search

October 14, 2026 10:53 pm

छत्तीसगढ़ में UCC के प्रारूप पर मंथन, 27 अगस्त को रायपुर में जुटेंगे 200 प्रबुद्ध नागरिक

“27 अगस्त को न्यू सर्किट हाउस में होगी राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक, विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों से लिए जाएंगे सुझाव”

CBN36 रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और इसका प्रारूप तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। शासन की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति की मौजूदगी में 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल होंगे। समान नागरिक संहिता के स्वरूप और इसके विभिन्न पहलुओं पर इनसे सुझाव लिए जाएंगे। सरकार का मानना है कि कानून का प्रारूप तैयार करने में विभिन्न वर्गों के विचार और अनुभव महत्वपूर्ण होंगे।

सामाजिक प्रभाव और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा

बैठक में समान नागरिक संहिता के संभावित प्रावधानों, इसके सामाजिक प्रभाव और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। सरकार की कोशिश सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करने की है।

अलग-अलग समूहों से भी लिए जाएंगे सुझाव

सरकार की ओर से विभिन्न सामाजिक और अन्य समूहों को अलग-अलग चरणों में चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन बैठकों के माध्यम से UCC के प्रारूप को लेकर व्यापक सुझाव जुटाए जाएंगे। विशेषज्ञों और संबंधित समूहों से मिले सुझावों को प्रारूप तैयार करते समय महत्वपूर्ण आधार माना जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS