Explore

Search

August 19, 2026 6:59 pm

एसईसीएल मुख्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम

CBN36 बिलासपुर। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत मंगलवार को साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल मुख्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने प्रशासनिक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की शपथ दिलाई। इस दौरान निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास और मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

‘नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें’ का दिया संदेश

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ ली।

स्वस्थ समाज के लिए जनभागीदारी पर जोर

एसईसीएल की ओर से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS