Explore

Search

August 19, 2026 2:03 pm

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ दौरा: तैयारियों की समीक्षा

CBN36 रायपुर, 19 अगस्त। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। वे रायपुर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके प्रवास को लेकर मुख्य सचिव विकासशील ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा, स्वागत और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के दौरान एंट्री और एग्जिट प्लान को अंतिम रूप देने के साथ एयरपोर्ट पर स्वागत और रिसेप्शन लाइन की व्यवस्था करने को कहा गया। एम्स में भी प्रोटोकॉल के अनुरूप रिसेप्शन की व्यवस्था होगी।

मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट और एम्स में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। इसके अलावा चिकित्सा सुविधाएं, आकस्मिक चिकित्सा सहायता, प्रकाश और विद्युत व्यवस्था तथा ठहरने की व्यवस्थाओं को भी समय पर पूरा करने को कहा।

दीक्षांत समारोह में बैठक व्यवस्था भारत सरकार के प्रोटोकॉल और डायस प्लान के अनुसार होगी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से होगी। मुख्य सचिव ने एम्स प्रबंधन समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बंसल, रायपुर कमिश्नर श्याम धावड़े सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS