Explore

Search

September 28, 2026 11:39 pm

तिरंगा दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

CBN36 बिलासपुर। ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व, उसके सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश की प्रगति एवं विकास में अपना योगदान दे।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, विविधता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित के सकारात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े विचार और संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता, सेवा भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS