Explore

Search

August 14, 2026 12:24 am

सिरगिट्टी में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार

CBN 36 बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही है। बीट आरक्षकों को भी चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल कश्यप (20), निवासी राम मंदिर चौक तिफरा, आशीष प्रमाणित उर्फ आशु (22), निवासी शिव विहार कॉलोनी रोड नयापारा, रिजवान खान (21) और मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल (24), दोनों निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, अभिषेक साहू (34), निवासी शांति नगर तिफरा, प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू (34) और नीलकमल केंवट उर्फ नीलू (24), दोनों निवासी जरौधा, थाना तखतपुर शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए विधि अनुसार कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS