Explore

Search

August 14, 2026 12:26 am

नंबर प्लेट निकालकर दौड़ा रहे थे चोरी की बाइक, वाहन चेकिंग में पकड़े गए दो आरोपी

CBN36 बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की यामहा मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट निकालकर घूम रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को दोनों पर शक हुआ। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने बाइक जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इंटरसिटी होटल के पास से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के मुताबिक, 30 जुलाई को इंटरसिटी होटल के पास रहने वाले साहिल सिंह ने तोरवा थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि होटल के पास खड़ी उसकी यामहा मोटरसाइकिल सीजी 10 बीक्यू 4051 चोरी हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नंबर प्लेट निकालकर घूम रहे थे आरोपी

चोरी की बाइक की तलाश में पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर घूमते मिले। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया और पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में खुला बाइक चोरी का राज

पूछताछ में बाइक के चोरी का होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से यामहा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद बाइक की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर

पुलिस ने मामले में पवन पटेल (19), निवासी तखतपुर पाठकपारा वार्ड क्रमांक-06 और शेख इरफान (23), निवासी बड़े बेरला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS