Explore

Search

August 13, 2026 10:23 pm

आईजी गर्ग समेत 12 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

CBN36 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पदकों की घोषणा की गई थी। अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चयनित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक प्रदान करेंगे।

इनमें बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग, रायगढ़ के एसएसपी शशिमोहन सिंह, रायपुर ग्रामीण की एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद की सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे समेत 12 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

एक को विशिष्ट, 11 को सराहनीय सेवा पदक

विशिष्ट सेवा पदक के लिए धमतरी रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत का चयन हुआ है।

वहीं सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा, सेनानी निवेदिता पाल, सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी, सहायक सेनानी जयलाल मरकाम और प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू शामिल हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS