CBN36 बिलासपुर। साई धाम कॉलोनी की महिलाओं ने सावन उत्सव का आयोजन बल्ले-बल्ले होटल में हर्षोल्लास के साथ किया। सावन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की जोरदार एंट्री के साथ हुई। सावन थीम के अनुरूप सोलह श्रृंगार और आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान विभिन्न गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में मोनिका सराफ एवं ज्योति ने बाजी मारते हुए सावन सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेते हुए सावन उत्सव को यादगार बनाया।
प्रधान संपादक



