Explore

Search

August 6, 2026 10:08 pm

कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती की साजिश नाकाम,पुलिस की प्रोएक्टिव कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, कारतूस, चाकू और मोबाइल बरामद

CBN36 रायपुर, 6 अगस्त। राजधानी रायपुर में पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में बड़ी डकैती की साजिश को रायपुर पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत थाना गुढ़ियारी पुलिस ने रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नया रोड के पास दबिश देकर डकैती की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

उक्त जानकारी देते हुए डीसीपी उत्तर श्रीमती दीपमाला कश्यप ने बताया कि

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में शहर में चलाए जा रहे प्रोएक्टिव पुलिसिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में रात के समय डकैती की पूरी योजना तैयार कर ली थी। योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 को एक आरोपी ने ज्वेलर्स की रेकी कर सुरक्षा व्यवस्था, आने-जाने के रास्तों और वारदात की संभावनाओं का बारीकी से अध्ययन किया था। फरार आरोपी मोबाइल के माध्यम से रेकी की तस्वीरें साझा कर लगातार योजना को अंतिम रूप दे रहे थे।

थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 321/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(4) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ हथियारों की व्यवस्था और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • देवांश शर्मा (19), पिता संजय शर्मा, निवासी सागरपुर, थाना सागरपुर, दिल्ली।
  • सुशांत कुमार पासवान (19), पिता दिलीप कुमार, निवासी नजफगढ़, थाना नजफगढ़, दिल्ली।
  • मयंक सिंह (19), पिता राहुल सिंह, निवासी सिकंदरपुर, थाना सिकंदरपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)।

बरामदगी

  • 1 देशी पिस्टल
  • 2 जिंदा कारतूस
  • 2 चाकू
  • 3 मोबाइल फोन
  • 2,500 नकद

इस कार्रवाई में डीसीपी उत्तर श्रीमती दीपमाला कश्यप, एडीसीपी उत्तर आदित्य पांडेय एवं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू, उपनिरीक्षक कैलाश केशरवानी, पीएसआई वरदान सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नरेश देवांगन, प्रधान आरक्षक संतोष ठाकुर तथा आरक्षक सुदीप मिश्रा, किशोर राजपूत, रविशंकर तिवारी और जगन्नाथ सावले की सराहनीय भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS