Explore

Search

September 20, 2026 6:05 pm

5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

CBN 36 नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव तथा प्रत्येक माह पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्याप्त रेलवे रैक मिलने से चावल के परिवहन में तेजी आएगी, गोदामों में नई फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा तथा किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल हेतु 73 लाख टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए राज्य को प्रत्येक माह कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS