Explore

Search

July 30, 2026 3:47 pm

रायपुर में छात्राओं को यातायात, महिला और साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 250 छात्राओं को यातायात, महिला और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

छात्राओं से ट्रैफिक एंबेसडर बनने की अपील, क्यूआर कोड युक्त ऑटो-ई रिक्शा से सफर करने की सलाह

CBN36 रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस के सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय, कालीबाड़ी में यातायात, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की करीब 250 छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने भाग लिया।

कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक स्नेहिल साहू ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल, चाइल्ड हेल्पलाइन, पिंक पेट्रोल, डायल-112, कंट्रोल रूम और अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया।

एसीपी ट्रैफिक सीमा अहिरवार ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों से विद्यालय आने-जाने के लिए केवल क्यूआर कोड युक्त ऑटो और ई-रिक्शा का उपयोग करने तथा वाहन का क्यूआर कोड स्कैन कर उसकी जानकारी अभिभावकों से साझा करने की अपील की।

उन्होंने क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), आईटीएमएस और ई-चालान प्रणाली की जानकारी देते हुए छात्राओं से अपने परिवार की “ट्रैफिक एंबेसडर” बनने और सड़क सुरक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में जुड़वा बहनों रक्षा-सुरक्षा ट्विन सेफ्टी एंजेल ने भी यातायात नियमों के पालन के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान बताया गया कि कमिश्नरेट पुलिस चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही है, जिसे आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS