Explore

Search

July 21, 2026 4:28 pm

बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, बिलासपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 08895 प्रत्येक शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08896 प्रत्येक रविवार को मधुपुर से सुबह 9:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रहेगा। इसके अलावा झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और चित्तरंजन सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी ट्रेन रुकेगी।

रेलवे ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में 4 एसी थर्ड, 10 स्लीपर, 4 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी फेरों में एसी-3 और स्लीपर श्रेणी में पर्याप्त संख्या में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध हैं।

रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कराकर कन्फर्म सीट के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठाएं। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर अवश्य देख लेने की सलाह दी गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS