Explore

Search

October 10, 2026 3:32 pm

पद्मश्री तीजन बाई को बिलासपुर प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की लोककला की अप्रतिम साधिका, पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्मश्री सम्मानित तीजन बाई के निधन पर गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ  तीजन बाई के चित्र पर अगरबत्ती प्रज्वलित कर और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इसके बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत कला साधना से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व मंच तक पहुंचाया। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि तीजन बाई का निधन प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS