Explore

Search

October 10, 2026 1:36 pm

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ

बिलासपुर. 9 जुलाई 2026. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक श्री दीपेश साहू भी इस दौरान मौजूद थे।

यह रथ प्रदेश के श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी। श्रद्धालु अपनी मनोकामना व प्रार्थना लिखकर इस रथ के कलश में समर्पित कर सकेंगे, जिसे टीम श्री जगन्नाथ धाम तक लेकर जाएगी। यह अभिनव पहल भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और मनोकामनाओं को उनके पावन धाम तक पहुँचाने का सुंदर माध्यम बनेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS