Explore

Search

July 9, 2026 8:42 pm

डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, सरदार पटेल के नाम पर होगा नामकरण

रायपुर, 8 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। उन्होंने घोषणा की कि परिसर का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर किया जाएगा तथा यहां उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक थोक बाजार से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, नए निवेश आकर्षित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगभग 36 एकड़ में विकसित इस परिसर में चौड़ी सड़कें, पर्याप्त पार्किंग, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और आधुनिक व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रायपुर की यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी। गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने इसे व्यापार, निवेश और रोजगार सृजन को गति देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना बताया।

गौरतलब है कि डुमरतराई थोक बाजार का विकास दो चरणों में किया गया है। प्रथम चरण में लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से 536 दुकानें एवं हॉल तथा द्वितीय चरण में लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से 154 स्वतंत्र व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया है। इससे प्रदेश को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त थोक व्यापारिक परिसर उपलब्ध हुआ है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS