Explore

Search

October 8, 2026 12:26 am

हिंदी विश्वविद्यालय में डॉ. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी एवं लक्ष्मीबाई केलकर को किया अभिवादन

वर्धा।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शिक्षाविद् एवं चिंतक डॉ. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी तथा समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर की जयंती पर अभिवादन किया गया। सोमवार, 6 जुलाई को प्रशासनिक भवन में डॉ. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी एवं समाज सुधारक लक्ष्‍मीबाई के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्‍हें नमन किया गया।‌ इस अवसर पर विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अवधेश कुमार, कुलसचिव क़ादर नवाज ख़ान, प्रो. कृपाशंकर चौबे, डॉ. जयंत उपाध्‍याय, डॉ. राजेश्‍वर सिंह, डॉ. संदीप सपकाळे, डॉ. परिमल प्रियदर्शी, डॉ. मुन्‍नालाल गुप्‍ता, डॉ. मैत्रेयी, डॉ. योगेंद्र बाबु, डॉ. मीरा निचळे, डॉ. गीता साहू, डॉ. अमित विश्‍वास, बी. एस. मिरगे आदि सहित बड़ी संख्‍या में कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS