Explore

Search

July 5, 2026 2:39 pm

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

रायपुर, 5 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक संवेदनाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य के साथ जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार बढ़ावा दे रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS