बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी युवा गायक राजेश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुंबई में आयोजित म्यूजिक मुंबई इंडिया की गायन प्रतियोगिता में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
राजेश कुमार ने प्रतियोगिता में प्रसिद्ध गीत “मेघा छाए” की शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायकों और श्रोताओं की सराहना अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि से बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।
राजेश कुमार की इस सफलता पर उनके परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा संगीत प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में भी अपनी मधुर गायकी से प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
रवि शुक्ला
प्रधान संपादक

×

