Explore

Search

June 30, 2026 6:28 pm

जांजगीर-चांपा में निकली भव्य नशा मुक्ति रैली, शराब के खिलाफ जागरूकता का दिया संदेश

जांजगीर-चांपा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में जिला जांजगीर-चांपा में भव्य नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ नैला से हुआ, जिसे नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला संयोजक महेश्वर कश्यप ने सीएसपी योगिता बाली खापर्डे को ‘हमारा युग निर्माण सत संकल्प’ पुस्तिका भेंट की। इसके बाद सीएसपी ने सत संकल्प का वाचन कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे परमेश्वर साहू ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कोसमंदा की रहने वाली मुस्कान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बताया गया कि उन्होंने अपनी शादी इसलिए तोड़ दी क्योंकि दूल्हा विवाह में शराब के नशे में पहुंचा था। उनके इस साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए सीएसपी योगिता बाली खापर्डे एवं गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने मुस्कान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की।

रैली नैला से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, अटल चौक होते हुए गायत्री शक्तिपीठ के समीप पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने शर्बत, नाश्ता एवं बिस्कुट वितरित कर रैली का स्वागत किया।

कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ नैला के संतोष अग्रवाल, गायत्री शक्तिपीठ जांजगीर के जे.सी. साहू, अमित राठौर, रामजी कौशिक, केशव, के.बी. साहू, मदन राठौर सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

रैली के समापन पर जांजगीर के अटल चौक स्थित बीटीआई स्कूल के पास नशा रूपी राक्षस के पुतले का दहन कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS