Explore

Search

June 28, 2026 6:29 pm

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

एमटेक (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश का अवसर, चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये की फेलोशिप

रायपुर, 28 जून। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एमटेक (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी।

यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित IIIT-एनआर में संचालित किया जाएगा। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का पूरा खर्च राज्य शासन वहन करेगा।

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा के साथ राज्य शासन के विभिन्न विभागों में वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही शासन की डिजिटल सेवाओं और नवाचार आधारित पहलों में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विवरण IIIT-एनआर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-2474048 एवं 0771-2474182 पर संपर्क किया जा सकता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS