Explore

Search

June 16, 2026 11:52 pm

राज्यपाल रमेन डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट किया मियाजाकी आम

रायपुर, 16 जून। रमेन डेका से राजभवन स्थित लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह विशेष प्रजाति किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती है तथा छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान दिलाने की क्षमता रखती है।

राज्यपाल ने इस आम की खेती को बढ़ावा देने, उत्पादन बढ़ाने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रभावी विपणन के लिए प्रयास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी उच्च मूल्य वाली फसलों के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि मियाजाकी आम अपनी विशिष्ट गुणवत्ता, आकर्षक रंग और ऊंचे बाजार मूल्य के कारण विश्वभर में पहचान रखता है। बस्तर क्षेत्र में इसकी सफल खेती को कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के रूप में देखा जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS