Explore

Search

September 20, 2026 6:18 pm

केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  से शनिवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र एवं राज्य सरकारों के समन्वय तथा विकास संबंधी विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय तथा निरंतर संवाद की भावना से विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि इसी सहयोगात्मक दृष्टिकोण के कारण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना विकास, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और जनसेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग और समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को और मजबूती मिलेगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में सहायता मिलेगी।बैठक के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS