Explore

Search

June 11, 2026 6:37 pm

सोशल मीडिया पर ‘फेक’ खबरें फैलाने वालों की अब खैर नहीं; एसएसपी रजनेश सिंह ने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ बिलासपुर।सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने और लाइक्स बटोरने का शौक रखने वालों के लिए अब खतरे की घंटी बज चुकी है। अगर आप भी किसी वीडियो को तोड़-मरोड़ कर या गलत संदर्भ में शेयर करते हैं, तो अब पुलिस की नरमी का दौर खत्म हो गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अब अफवाह फैलाने वालों को सिर्फ हिदायत नहीं, बल्कि सीधे जेल की हवा खिलाई जाएगी।

अक्सर लोग अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए बिना सोचे-समझे भ्रामक वीडियो पोस्ट कर देते हैं। पुलिस को बार-बार ऐसी अफवाहों की सच्चाई जांचने के लिए अपनी कीमती ऊर्जा और समय बर्बाद करना पड़ता है। अब तक पुलिस ने दरिया दिली दिखाते हुए ऐसे लोगों को केवल समझाइश देकर छोड़ दिया था, लेकिन अब एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस अब रत्ती भर भी ढिलाई नहीं बरतेगी।

एसएसपी रजनेश सिंह का यह कड़ा संदेश उन सभी लोगों के लिए है जो अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अब पुलिस सीधे तौर पर ऐसे लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करेगी और उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी शिकंजा कसेगी। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करें, क्योंकि आपकी एक गलत पोस्ट आपको सीधे सलाखों के पीछे पहुँचा सकती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS