Explore

Search

June 25, 2026 12:54 am

भाजपा ने कसी संगठन की कमान, युवा चेहरों पर भरोसा-मनीष अग्रवाल बने दक्षिण मंडल संगठन प्रभारी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंडल संगठन प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए की गई इन नियुक्तियों को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी अब बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को नई ऊर्जा देने के मिशन पर काम करेगी।

नई सूची में बिलासपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई मंडलों में युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा युवा भाजपा नेता मनीष अग्रवाल को दक्षिण मंडल संगठन प्रभारी बनाए जाने की रही। संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

जारी सूची के अनुसार बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर, रेलवे, सिरगिट्टी, बोदरी, बिल्हा, बेलतरी, तखतपुर, सकरी, काठाकोनी, गनियारी और विजयपुर मंडलों में संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने संदीप दास, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन गुप्ता, रमेश लालवानी, पंकज तिवारी सहित कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि नए संगठन प्रभारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत होगा और पार्टी की योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में गति मिलेगी। संगठन अब बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क और चुनावी तैयारी को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS