Explore

Search

May 5, 2026 12:25 am

बंगाल से बिलासपुर तक जीत का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की उल्लेखनीय जीत के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता को लेकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार उत्सव मनाया।

रेलवे मंडल, विद्या विनोबा नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं, बंगाली समाज के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और व्यापारी वर्ग ने एकत्र होकर जीत की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा झालमुरी का स्वाद लेने की घटना को याद करते हुए प्रतीकात्मक रूप से “झालमुरी” का वितरण भी किया गया, जो पूरे चुनाव अभियान में चर्चा का विषय बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल के उन समर्पित कार्यकर्ताओं को याद किया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और भय के माहौल में भी पार्टी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और साहस का ही परिणाम है कि राज्य में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर गायत्री मंदिर, विनोबा नगर मुख्य मार्ग में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार झालमुरी भी लोगों के बीच बांटी गई, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में भाजपा के किशोर राय, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र केसरवानी, जुगल अग्रवाल, गणेश रजक, मनजीत गोस्वामी, रिंकू मित्र, नितिन बेरीवाल, मनोज अग्रवाल, सत्यजीत भौमिक, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, सचिन राव, केदार खत्री, हरिन तिवारी, अमित राठी, कमलेश राजपूत, गणेश मोदी, आलोक रंजन पांडे, सुब्रत बनर्जी, जीवन घोष, मंटू वर्मा, लीना बनर्जी, सीमा सेन गुप्ता, वरुण दास, संजय गायकवाड, राजेश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, राधा मित्रा, पाखी मित्रा, राजा दत्त राय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS