Explore

Search

November 7, 2026 11:04 am

पुणे में अर्जुन लाल शुक्ला का निधन, अंतिम संस्कार बिलासपुर में होगा

बिलासपुर। राजकिशोर नगर निवासी अर्जुन लाल शुक्ला (पिता स्व. लोकनाथ शुक्ला, केरा वाले) का रविवार सुबह 9 बजे पुणे में निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों एवं क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनके पुत्र अभिज्ञान शुक्ला  के अनुसार, दिवंगत का पार्थिव शरीर सोमवार, 4 मई 2026 को बिलासपुर स्थित उनके निवास राजकिशोर नगर लाया जाएगा। इसके पश्चात उनका अंतिम संस्कार बिलासपुर में ही किया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय पार्थिव देह के पहुंचने के उपरांत निर्धारित कर पुनः सूचित किया जाएगा।

शोक संतप्त अभिज्ञान शुक्ला (पुत्र) सहित समस्त शुक्ला परिवार ने परिचितों एवं शुभचिंतकों से अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। CBN 36 परिवार शोक की इस घड़ी में परिजनों के साथ है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS