Explore

Search

May 18, 2026 11:28 am

एसपी की सख्ती:जुआ नेटवर्क पर पुलिस की दबिश एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार, 15,970 नगद व ताश जब्त

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय पाण्डेय के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बिर्रा पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोनादह स्थित आम बगीचा में घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में दो अलग-अलग फड़ संचालित होना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दो पृथक प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15,970 नगद एवं ताश की गड्डियां जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जांजगीर-चांपा के साथ-साथ बिलाईगढ़-सारंगढ़ एवं सक्ती जिले के अंतरजिला जुआरी शामिल हैं, जो संगठित रूप से जुआ संचालन में संलिप्त पाए गए।

गिरफ्तार आरोपियो में प्रदीप कुमार, कृष्णा मनहर, शिवा निराला, दुर्गेश साहू, लोकनाथ खूंटे, खोलबहरा रात्रे, डहारू कश्यप, मंजित सारथी, धर्मेश कुमार धीवर, सम्मेलाल कश्यप, राकेश साहू एवं खिरोज कुमार रात्रे शामिल हैं ।

इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS