Explore

Search

August 25, 2026 12:28 am

घातक हथियारों के साथ लूट के प्रयास के आरोपियों को बेलगहना पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में घातक हथियारों के साथ लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:30 बजे, गनियारी से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर कार से विचारपुर लौट रहे हरिल साय टोप्पो, नीलिमा तिर्की एवं रामप्यारी तिर्की को बेलगहना-कोनचरा मार्ग स्थित सुनसान जंगल क्षेत्र में नीलगिरी प्लांट के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने चाकू दिखाकर रोकने का प्रयास किया। चालक द्वारा वाहन तेज गति से निकालने पर आरोपी लगभग 7 किलोमीटर तक पीछा करते हुए ग्राम विचारपुर तक पहुंच गए और पुनः चाकू के बल पर लूट का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए तथा अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकले।

घटना के संबंध में 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थी हरिल साय टोप्पो उम्र 32 वर्ष, निवासी विचारपुर की रिपोर्ट पर बेलगहना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 296, 351(3), 312, 126(2), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धांत पाण्डेर्फ राज पाण्डेय (उम्र 20 वर्ष), निवासी गंगानगर बेलगहना राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू (उम्र 20 वर्ष), निवासी करवा बेलगहना शामिल है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक खंजरनुमा धारदार चाकू एवं एक स्टील का फोल्डिंग चाकू बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।मुख्य आरोपी सिद्धांत पाण्डेय का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह बलात्कार, पॉक्सो तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त रहा है।

घटना के दौरान ग्रामीणों की सतर्कता और साहस की पुलिस ने सराहना की है, जिनकी वजह से एक बड़ी वारदात टल गई।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिंझवार सहित बेलगहना चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS