Explore

Search

April 1, 2026 1:36 pm

रायगढ़ में कबाड़ के बहाने चोरी का खेल ! एसएसपी के ऑपरेशन प्रहार से मचा हड़कंप, उजागर हो रहा अवैध नेटवर्क

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस तरह का अवैध स्क्रैप अक्सर चोरी या संदिग्ध स्रोतों से जुटाया जाता है, जिसे बाद में परिवहन कर खपाया जाता है। यही कारण है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर विशेष फोकस किया जा रहा है”

छत्तीसगढ़ ।रायगढ़ जिले में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबार के पीछे छिपे चोरी के नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पकड़े गए ट्रक मामले ने एक बार फिर इस अवैध धंधे और चोरी के कनेक्शन को उजागर किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तमनार चौक की ओर एक ट्रक में संदिग्ध कबाड़ लाया जा रहा है। घेराबंदी कर जब वाहन की जांच की गई, तो उसमें करीब 13 टन 700 किलोग्राम लोहे-टीन का स्क्रैप पाया गया। चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिससे कबाड़ की वैधता पर सवाल खड़े हो गए।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस तरह का अवैध स्क्रैप अक्सर चोरी या संदिग्ध स्रोतों से जुटाया जाता है, जिसे बाद में परिवहन कर खपाया जाता है। यही कारण है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर विशेष फोकस किया जा रहा है।श्री सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ का नेटवर्क चोरी की घटनाओं को बढ़ावा देता है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे नेटवर्क को समय रहते तोड़ा जा सके।

मामले में आरोपी रमेश यादव (40 वर्ष), निवासी आजमगढ़ (उ.प्र.) के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज कर ट्रक समेत करीब 10 लाख रुपये का वाहन और 2.87 लाख रुपये का स्क्रैप जब्त किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS